Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल आज निजी दौरे पर श्रीनगर आयेंगे, सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी

Advertisement
Advertisement
Srinagar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिवसीय निजी दौरे पर श्रीनगर जायेंगे. खबर है कि पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी अगले दिन यानी शनिवार को यहां पहुंचेंगी. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी.           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

राहुल एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं

वानी ने बताया कि यह उनका पारिवारिक दौरा है. श्रीनगर में दोनों वरिष्ठ नेताओं की पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी. उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं. वह करगिल में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर रवाना होंगे. वानी ने बताया कि सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी.

राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में  सोनमर्ग पहुंचेंगे

राहुल गुरुवार को करगिल पहुंचे थे. उन्होंने एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया. कांग्रेस के एक नेता के अनुसार राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे. वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही