Search

राहुल का आरोप, जाति जनगणना से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक लाया गया

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को आरोप लगाया कि जाति आधारित जनगणना से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक वर्तमान स्वरूप में पारित किया गया जो तत्काल लागू नहीं हो सकता. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार जाति आधारित जनगणना कराये

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करना चाहिए. उन्होंने यह आग्रह भी किया कि सरकार जाति आधारित जनगणना कराये और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय हुई जाति जनगणना के आंकड़े जारी किये जाये. उन्होंने कहा, महिलाओं को आरक्षण आज ही दिया जा सकता है, लेकिन सरकार वह नहीं करना चाहती है.

90 सचिवों में से केवल तीन सचिव ही ओबीसी वर्ग से क्यों

यह ध्यान भटकाने की कोशिश है. कहा कि ओबीसी की जनगणना से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि भारत सरकार के 90 सचिवों में से केवल तीन सचिव ही ओबीसी वर्ग से क्यों हैं? संसद एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी (एक सौ अट्ठाईसवां संविधान संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा ने कल गुरुवार को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही इस विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी. लोकसभा ने बुधवार को इसे पारित किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment