Search

 
 
 

राहुल की न्याय यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका, पुलिस-कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

 
Guwahati :  राहुल गांधी की अगुवाई वाली `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया. जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये. इसके बाद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. पुलिस ने सभी को रोकने के लिए बल प्रयोग किया. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले ही कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

डरी-सहमी सरकार कायर और शर्मनाक हरकतों से नहीं आ रही बाज 

कांग्रेस ने कहा कि असम में `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है. `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही. बीजेपी ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता है. हमारी राह के ये काँटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` जारी है.

गुवाहाटी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का किया गया स्वागत

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि बैरिकेड को तोड़कर हमने जीत हासिल की है.  उन्होंने बताया कि खानापारा में गुवाहाटी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया. कहा कि सोमवार को मेघालय में प्रवेश करने के बाद इस हिस्से में यात्रा अपने अंतिम चरण के लिए असम लौटी, जो राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी. असम में यात्रा गुरुवार तक रहेगी.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही