Search

 
 
 

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का सफर जारी, फर्नीचर मार्केट पहुंचे, बढ़ई भाइयों से मिले, हुनर सीखा

 
New Delhi : दिल्ली स्थित कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में मौजूद ग्राहक समेत दुकानों के कारीगर और मालिक आज गुरुवार को अचानक अपने बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देख कर चौंक गये. उनकी खुशी का पारवार न रहा. यह एशिया की सबसे बड़ा फर्नीचर मार्केट माना जाता है. जान लें कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय गुजार रहे हैं. उनका हालचाल ले रहे हैं.                                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बढ़ई भाई मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं

बता दें कि ऱाहुल गांधी इससे पूर्व मोटर साइकिल मैकेनिकों से मिल चुके हैं. 21 सिंतबर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाकर कुलियों से मिले थे और उनके दुख-सुख में शामिल होने की बात कही थी. इसी क्रम में आज वह दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में पहुंचे. मार्केट में कारीगरों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने बढ़ई भाइयों से मुलाकात के बाद कहा, एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं- मजबूती और खूबसूरती तराशने में माहिर! काफी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की.

मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

राहुल गांधी की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा का सफर जारी है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर की हैं. कहा, दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट पहुंचे जननायक राहुल गांधी जी. वहां उन्होंने बढ़ई भाइयों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके हुनर को करीब से जानने और समझने की कोशिश की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही