Search

 
 
 

राहुल की हिमंत को चुनौती, जितने केस करने कर दीजिए, मैं नहीं डरता...सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया

 
Assam :  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सातवें दिन असम के बारपेटा जिला पहुंची है. यहां  सार्वजनिक संबोधन में राहुल गांधी ने भीड़ को उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अलोचना की है. इतना ही नहीं उन्होंने हिमंत पर जमीन और सुपारी से संबंधित कई आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’’ करार दिया.

भाजपा और आरएसएस मुझे डरा नहीं सकते

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्य और हिमंत विश्व शर्मा को खुली चुनौती भी दी है. उन्होंने कहा कि पता नहीं कहां से हिमंत बिस्वा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है. चुनौती देते हुए कहा कि जितने केस लगाने हैं लगा दीजिए, मैं नहीं डरता...25 केस लगाये हैं, 25 और लगा दीजिए...राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) वाले मुझे डरा नहीं सकते.

आप सुपारी खाते हैं तो शर्मा सुपारी कारोबार पर कब्जा कर लेते

गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं. वे असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देंगे. असम को असम से ही चलाया जायेगा. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि असम में भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं. उन्होंने शर्मा को देश का ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’’ बताया. कहा कि जब वह आपसे बात करते हैं, तो वह आपकी जमीन चुरा लेते हैं. जब आप सुपारी खाते हैं तो वह सुपारी कारोबार पर कब्जा कर लेते हैं. उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है. कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शर्मा के दिल ‘‘नफरत से भरे हुए हैं.

 यात्रा को प्रवेश पर रोका तो कार्यकर्ताओं व पुलिस में हुई झड़प 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम की गुवाहाटी में है. यहां शहर में यात्रा को प्रवेश नहीं करने देने पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी. जिसको लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. सीएम के निर्देश पर गुवाहाटी पुलिस ने राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही