Simdega : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का झारखंड में आज पांचवा दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पांचवे दिन मंगलवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड के खूंटी जिले से सिमडेगा पहुंचेगी. यह यात्रा तोरपा (खूंटी), कामडारा (गुमला) होते हुए बसिया (कोलेबिरा) पहुंचेगी. यहां इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद रोड़ शो करते हुए सिमडेगा पहुचेंगे. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता बेसब्री से राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सिमडेगा में सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. एसपी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई दिशा निर्देश भी दिये हैं. बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा सिमडेगा से होते हुए ओडिशा में प्रवेश कर जायेगी.
[wpse_comments_template]