Search

राहुल की न्याय यात्रा दूसरे दिन सासाराम में, किसानों से बात की, तेजस्वी ने संभाली ड्राइविंग सीट

Patna :   कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण का बिहार में आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम से अपनी न्याय यात्रा निकाली. इस दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. खास बात तो यह है कि तेजस्वी यादव ने खुद जीप चलायी और बगल में राहुल गांधी बैठे थे. ड्राइविंग सीट में तेजस्वी को देखने के बाद साफ हो गया है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव ही मौजूद रहेंगे. बता दें कि आज करीब 2:30 बजे  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनेछा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी.

झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं मोदी जी - तेजस्वी

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने किसानों के साथ बातचीत की. मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज राहुल गांधी आये हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. ये देशभर में घूमकर देश को जोड़ने का काम रहे हैं. यह बहुत जरूरी है. हमने पहले भी कहा था कि मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं. तेजस्वी ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते. वह कहते थे `मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा`. हमलोग भोले भाले लोग हैं. इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देनी पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे.

चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है मोदी सरकार- जयराम रमेश

किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसका समर्थन किया है. न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं. मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है. मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है. रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp