Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET छात्रा की आत्महत्या पर राहुल का पोस्ट, आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत मोदी जी की भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है

राहुल ने लिखा, मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती. आती-जाती रहती है. लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है.
Advertisement
Advertisement
आकांक्षा चतुर्वेदी

NewDelhi : नीट परीक्षा की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागपुर में 20 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आकांक्षा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं बची है.

 

 

राहुल गांधी ने आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा आत्महत्या किये जाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी.

 

आकांक्षा के पिता किसान हैं. बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख का कर्ज़ लिया था. राहुल ने लिखा कि पिता ने नागपुर में कुक की नौकरी इसलिए कर ली, ताकि बेटी वहां coaching कर सके.

 

राहुल ने लिखा, एक पिता जो कर सकता था, सब किया. लेकिन NEET पेपर लीक हो गया. परीक्षा रद्द हो गयी.  उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गयी.

 

राहुल ने मोदी पर हमलावर होते हुए कहा, आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं,  मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं. फिर वही कमेटी. वही ट्रांसफर. वही जांच. न सुधार, न न्याय.  

 

राहुल ने लिखा, मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती. आती-जाती रहती है. लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है.

 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मऊगंज जिले के मगनिया गांव की रहने वाली आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चौबे किसान हैं. अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना देखने वाले कृष्ण कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये का कर्ज लिया था.

 

आकांक्षा नागपुर में फिजिक्स वाला कोचिंग में NEET की  तैयारी कर रही थी. परिजनों के अनुसार उसकी नीट परीक्षा अच्छी गयी थी, लेकिन पेपर लीक की खबर सामने आते ही वह डिप्रेशन में चली गयी. उसने खाना-पीना छोड़ दिया और 20  मई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही