Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानपुर कांड पर राहुल का योगी पर निशाना, कहा- बुलडोजर नीति क्रूरता का चेहरा

New Delhi : यूपी के कानपुर देहात में मां-बेटी के कथित तौर पर आत्मदाह मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि जब सत्ता का घमंड लोगों के जीने का अधिकार छीन ले, उसे तानाशाही कहते हैं. कानपुर की घटना से मन विचलित है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बुलडोजर नीति इस सरकार की क्रूरता का चेहरा बन गई है. भारत को यह स्वीकार नहीं.

अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी- प्रियंका

इससे पहले इस घटना को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार के बुलडोजर पर लगा अमानवीयता का चश्मा इंसानियत के लिए खतरा बन चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. कानपुर की घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. हम सबको इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी. सोमवार यूपी के कानपुर देहात जिले में सोमवार अतिक्रमण हटाने गई टीम एक झोपड़ी गिरा रही थी, तभी अंदर झोपड़ी के मलबे में संदिग्ध स्थिति में आग लगने से मां-बेटी की झुलसकर मौत हो गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में आग लगाई गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही