Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल का ट्वीट, केंद्र सरकार की प्राथमिकता सोशल मीडिया, झूठी इमेज, पात्रा का जवाब, काउंटर पर मिलने वाली पैरासिटामॉल नहीं है वैक्सीन

Advertisement
Advertisement

 NewDelhi : कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी ने आज फिर रोज की तरह केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने आज गुरुवार को ट्वीट किया, केंद्र सरकार की प्राथमिकता है, सोशल मीडिया, झूठी इमेज. जनता की प्राथमिकता है, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, कोरोना वैक्सीन…ये कैसे अच्छे दिन!  अब यह किसी से छिपा हुआ नहीं है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर इन दिनों राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं.

इधर दिल्ली के CMअरविंद केजरीवाल ने देश में वैक्सीन की भारी कमी का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर इस घातक वायरस का मुकाबला करने में विफल रहते हैं तो भारत कोरोना संक्रमण के खिलाफ यह लड़ाई हार जायेगा. केजरीवाल ने केंद्र और राज्यों से वैक्सीन खरीदने के लिए‘टीम इंडिया के रूप में हाथ मिलाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-harsh-vardhans-advice-to-rahul/70301/">स्वास्थ्य

मंत्री हर्षवर्धन की राहुल को सलाह, शवों पर राजनीति करना बंद करे कांग्रेस

अरविंद केजरीवाल रोज सवाल पूछने का काम कर रहे हैं

  इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और कुछ नेता जो रोज सवाल पूछने का काम कर रहे हैं, वे याद रखें कि ये वैक्सीन है, काउंटर पर मिलने वाली कोई साधारण पैरासिटामॉल की गोली नहीं कि आप गये उठाया और भारत लेकर चले आये.   इस क्रम में संबित पात्रा कहा कि केंद्र सरकार ने भारत में  वैक्सीन आये इसके लिए अप्रैल में कानूनों को आसान बनाया.

संबित पात्रा ने कहा कि देश में भारत बायोटेक का सिर्फ एक प्लांट था लेकिन आज भारत बायोटेक का 4 प्लांट यहां है, क्योंकि भारत सरकार ने वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दिया है. कहा कि PSUs को भी उत्पादन बढ़ाने की अनुमति दी गयी है.  वे भी कोवैक्सीन के उत्पादन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं.  

वैक्सीन की भारी किल्लत के लिए जिम्मेदार कौन है

 बता दें कि प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि वैक्सीन की भारी किल्लत के लिए जिम्मेदार कौन है ? उन्होंने अपने ट्विटर  पर एक वीडियो शेयर किया और पूछा कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश भारत आज वैक्सीन की कमी से क्यों जूझ रहा है देश की जनता के सवालों का जवाब देना सरकार की ड्यूटी है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही