Search

 
 
 

RJD MLA रीतलाल के भाई के घर पर छापा, अवैध हथियार, कैश, नोट गिनने की मशीन सहित कई संदिग्ध सामान बरामद

 
Patna :  बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर पुलिस ने आज सुबह-सुबह छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलाने के आरोप को लेकर न्यायालय से वारंट मिलने के बाद यह छापेमारी की गयी है. इस दौरान पिंकू यादव के पटना स्थित घर से  पुलिस को तीन अवैध हथियार और 11 लाख रुपये से ज्यादा कैश मिले हैं. इतना ही नहीं उनके घर से नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गयी है. इसके अलावा भी पुलिस को भारी मात्रा में पुराने स्टांप और जमीन से जुड़े कई कागजात भी मिले हैं. पुलिस ने पैसे के लेनदेन से जुड़े कई फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भी बरामद किये हैं. साथ ही कई संदिग्ध सामान भी मिले हैं.

एम्स के सिक्योरिटी ऑफिसर पर फायरिंग का आरोप

बता दें कि राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलवाने और उन्हें धमकी देने का आरोप है. पुलिस की मानें तो पिंकू यादव इस मामले का मास्टरमाइंड है. लगातार को मिली जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2024 को एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अपने घर से दफ्तर जा रहे थे. तभी खगौल थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलायी थीय इस मामले में खगौल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था. तब से पुलिस को पिंकू यादव की तलाश थी.  लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने पिंकू यादव के खगौल स्थित घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही