Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में लंबित वादों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ छापेमारी अभियान, तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर जिले में लंबित वादों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. सुखबाना में तीन साल पहले सुखबाना गांव निवासी चिंटू चन्द्रवंशी हत्याकांड में शामिल छठे आरोपी मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा उरांव टोला निवासी अवधेश उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं दो अलग मोबाईल चोरी के आरोपी गुर्दी निवासी अफताब अंसारी और मारपीट के मामले दुबे मरहटिया निवासी सूरज राम को गिरफ्तार किया गया. उक्त जानकारी एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने रविवार को सदर थाने में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि लंबित मामले में फरार चले रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 25 अलग-अलग मामले में छापेमारी की गई. इसे भी पढे़ं - विजय">https://lagatar.in/vijay-mashal-reached-sikh-regiment-center-ramgarh/">विजय

मशाल पहुंची सिख रेजिमेंट सेंटर रामगढ़

हत्या के आरोपी अवधेश को मझिआंव से गिरफ्तार किया गया

उस दौरान सुखबाना निवासी चिन्टू चन्द्रवंशी के हत्या के आरोपी अवधेश को मझिआंव से गिरफ्तार किया गया. उक्त मामले में पांच लोग हसनैन अख्तर, गुडडू खान, अजय राम, रफाकत खान और राजेश कुमार रवि जेल जा चुके हैं. अवधेश काफी दिनों से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि चिंटू चन्द्रवंशी की हत्या अजय राम ने गुडडू खान सहित पांच लोगों के साथ मिलकर करायी थी. घटना के पीछे अजय राम की पत्नी का प्रेम-प्रसंग चिन्टू चन्द्रवंशी के साथ था. उक्त मामले में चिन्टू की हत्या मई 2018 में कर दी गयी थी. एसडीपीओ ने बताया कि दो अन्य मामले में सूरज राम और अफताब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. सूरज पर मारपीट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है. वहीं अफताब को मोबाईल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढे़ं - ट्रैक्टर">https://lagatar.in/electricity-wire-broken-due-to-tractor-shock-two-sides-clashed/">ट्रैक्टर

के धक्के से बिजली तार टूटा, दो पक्ष भिड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही