Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस ने मारा छापा, अवैध लकड़ी समेत 7 गिरफ्तार

 
Latehar: छिपादोहर पुलिस एवं वन विभाग ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के हेहेगड़ा के मंगरधारी वन क्षेत्र में संयुक्त छापामारी की. टीम ने छापेमारी कर 13 पीस अवैध साल (सखुआ) के बोटा साथ 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि हेहेगड़ा वन क्षेत्र से अवैध तरीके से कीमती लकड़ियों की कटाई हो रही है और उसे बेचा जा रहा है. जिस पर वन विभाग और छिपादोहर पुलिस संयुक्त छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान हेहेगड़ा के मंगरधारी वन क्षेत्र में देखा गया कि कुछ लोग साइकिल पर कीमती लकड़ी लेकर आ रहे हैं. टीम ने सभी 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि जेल जाने वालों में कमलेश यादव, कृष्णा यादव, चंद्रदेव यादव, सोनू यादव, नागेंद्र यादव व लालू यादव शामिल हैं. ये सभी छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू पंचायत के चकलवा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अवैध लकड़ी के साथ सात साइकिल भी जब्त किया गया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, एसआई रितेश कुमार राव, एसआई सरोज दास, एएसआई राजेश कुमार, प्रभारी वनपाल नंदलाल साहू, नवीन प्रसाद गुप्ता, रामनिवास, वनरक्षी अमित प्रसाद, अमर कुमार बड़ाइक, अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, राहुल कुमार दास, सत्यनारायण उरांव समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/sambhal-incident-is-sad-and-against-the-basic-spirit-of-the-constitution-tejashwi/">तेजस्वी

ने योगी पर साधा निशाना, किसी प्रदेश का सीएम जब विध्वंसकारी नारे लगाये तो समझों वह…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही