Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेऊर जेल में छापेमारी, अनंत सिंह के पास मिले मोबाइल और 9 सेवादार, वाडेन सस्पेंड, जेलर को नोटिस

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की जेलों में बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीमों ने छापेमारी की. इस दौरान पटना की बेऊर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दबदबा दिखाई दिया. उनके पास से न सिर्फ मोबाइल बरामद किया गया बल्कि इस बात का भी खुलासा हुआ कि विधायक ने 2 की जगह 9 सेवादार रखे हैं. प्रशासन ने मोबाइल बरामद होना गंभीर मामला मानते हुए वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. बेउर जेल अधीक्षक पर भी तलवार लटक गई है. उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. डीएम के अनुसार विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मोबाइल बरामदगी का नया केस भी दर्ज किया जाएगा.

डीएम, एसएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

पटना की बेऊर जेल में दोपहर 12 बजे करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ डीएम, एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी शुरू हुई. जेल में बड़ी संख्या में पुलिस और अफसरों को देखते हुए खलबली मच गई. पुलिस ने एक एक वार्ड में चेकिंग शुरू कर दी. कई बड़े अपराधियों के वार्ड भी खंगाले गए. इस दौरान अनंत सिंह के वार्ड और सामानों की जांच शुरू हुई, तो उनके बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ. इस बारे में मौके पर मौजूद बंदीरक्षकों से अफसरों ने पूछा, तो उन्हें सांप सूंघ गया. कोई कुछ भी नहीं बोल सका. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-railway-board-removes-speed-restriction-travel-time-will-be-reduced/">रांची

रेलमंडल ने हटाया गति प्रतिबंध, घटेगी यात्रा अवधि

छपरा जेल में गांजा, चिलम और चाकू भी बरामद

वहीं, सीतामढ़ी और छपरा जेल में मोबाइल के साथ गांजा, चिलम और चाकू भी बरामद हुआ. प्रतिबंधित सामान की बरामदगी के लिए दोषी बंदियों के साथ ही जेलकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है. केन्द्रीय काराओं के साथ मंडल और उपकारा की तलाशी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में की गई.

सीतामढ़ी जेल में भी सिमकार्ड, सिगरेट, गांजा मिला

सीतामढ़ी जेल में 2 मोबाइल के अलावा डाटा केबल, चार्जर, सिमकार्ड, सिगरेट, 20 ग्राम गांजा, 3 चिलम, खैनी, 24 चुनौटी, पेचकस, 12 चाकू, नेलकटर, 4 लाइटर और 1 पेन ड्राइव बरामद हुआ. छपरा मंडल कारा में मोबाइल फोन के अलावा, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, कैंची, चाकू, खैनी और नेलकटर जैसे प्रतिबंधित सामान मिले. कारा प्रशासन के मुताबिक जेलों में प्रतिबंधित सामाग्री के प्रवेश के लिए दोषी कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. कारा प्रशासन के मुताबिक तलाशी अभियान का मकसद जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान की तलाश करना और कारा सुरक्षा की समीक्षा करना था. समय-समय पर ऐसे अभियान राज्य के जेलों में चलाए जाते हैं. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/government-approval-cbi-action-on-meghalaya-governor-satya-pal-malik-soon/">सरकार

की मंजूरी, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर CBI कार्रवाई जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही