Search

 
 
 

संगठित आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने के लिए चतरा मंडल कारा में छापेमारी, खैनी-बीड़ी समेत अन्य सामान बरामद

 
Chatra : चतरा मंडल कारा में  संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने को लेकर गुरुवार देर रात छापेमारी की गयी है. डीसी अबू इमरान और एसपी राकेश रंजन के संयुक्त निर्देश पर रात के करीब एक बजे तक मंडल कारा में छापा मारा गया. एसडीओ मुमताज अंसारी व एसडीपीओ अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक छापेमारी अभियान चला. इस दौरान जेल के सभी बैरकों को बारीकी से खंगाला गया.

मंडल कारा प्रबंधन व बंदियों में हड़कंप मच गया

आधी रात की गयी जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडल कारा प्रबंधन व बंदियों में हड़कंप मच गया,   छापामारी अभियान के दौरान कुछ बुजुर्ग कैदियों के पास से खैनी, गुटखा व तंबाकू समेत दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किये गये हैं. सभी सामग्री अभियान में शामिल सुरक्षाबलों और दंडाधिकारियों ने मौके पर जब्त कर लिये. हालांकि बैरकों में बंद कुख्यात पेशेवर अपराधियों के पास से जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती पेश करने से संबंधित किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही