Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध शराब भट्ठी में छापामारी, 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट समेत गढ़वा की दो खबरें

Garhwa : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी संचालन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने रमना प्रखंड के बारपानी जंगल में अवैध रूप से चल रहे शराब भट्ठी में छापामारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ शराब को नष्ट किया. वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस निरीक्षक और पुलिस जवानों के सहयोग से 2000 लीटर जावा महुआ एवं 100 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया. इस दौरान अवैध शराब भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया. इस संबंध में बंशीधर नगर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि एसडीपीओ को सूचना मिली थी कि सुदूरवर्ती जंगल में अवैध शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. सूचना के आधार छापामारी की गई है. मामले में भट्टी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में सिंदुरिया  की टीम 2-0 से जीती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/17-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित सेल मैदान में सेल तुलसीदामर खदान समूह के सीएसआर विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम, सेल के प्रभारी जीएम डॉ. विजय राम, उप प्रबंधक (कार्मिक) बुलु दिग्गल, एजीएम राजेश कुमार व सिंदुरिया पंचायत के उपमुखिया वैश खां ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया. प्रतियोगिता का पहला मैच सिंदुरिया एवं मकरी के बीच खेला गया. जिसमें सिंदुरिया की टीम ने मकरी की टीम को 2-0 से हराया. दूसरा मैच कैलान एवं घाघरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें कैलान की टीम ने घाघरा की टीम को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सेल प्रबंधन ने फुटबॉल टूर्नामेंट कराकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा निकालने का अवसर प्रदान कर रही है. खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया. मैच में रेफरी की भूमिका सुनील कुमार, अवधेश कुमार व संजय कुमार ने निभाई. मौके पर एसबीआई शाखा प्रबंधक आदेश कुमार, सेलकर्मी डोमन यादव, सुशील कुमार, डॉली रानी, विनय सिंह, राजेश यादव, हीरालाल यादव, प्रसून श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही