Saurav Singh Ranchi : डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राज्य भर में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस कड़ी में पिछले 24 घंटे में राज्य भर के अलग-अलग जिलों से कुल 605 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें सबसे अधिक हजारीबाग और बोकारो रेंज से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें बीती रात चले अभियान में कुल 102 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इससे पहले रविवार को भी 94 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
DGP के निर्देश पर झारखंड में छापेमारी, 24 घंटे में 605 फरार अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)