Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार मंडल कारा में छापेमारी, एक-एक वार्ड की गहनता से जांच

Advertisement
Advertisement
Latehar: एहतियात के तौर पर रविवार की रात लातेहार मंडल कारा, में औचक छापेमारी की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज आलम और एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा को खंगाला गया. छापेमारी के लिए कुल सात टीमों का गठन किया गया था और इसमें तकरीबन एक सौ जवान शामिल थे. रविवार की देर रात चलायी गयी छापेमारी में आपित्तिजनक सामान नहीं मिले. इस बाबत पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक रूटीन चेकअप था. मंडल कारा में एक-एक वार्ड की सघनता से जांच की गयी. आपतिजनक सामग्री नहीं मिली है. पदाधिकारियों ने बताया कि जेल के बंदियों ने जेल में मच्छर होने की शिकायत की है. जिसे दूर किया जायेगा. छापेमारी टीम में अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप साव व सार्जेंट मेजर राजकुमार लकड़ा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पुलिस">https://lagatar.in/police-and-tpc-encounter-three-militants-arrested-huge-quantity-of-weapons-cartridges-recovered/">पुलिस

व टीपीसी मुठभेड़: तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही