Search

 
 
 

लातेहार: विस चुनाव को लेकर मंडल कारा में मारा छापा

 
Latehar: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मंडल कारा लातेहार में सोमवार की रात्रि छापामारी की गई. हालांकि इस छापेमारी अभियान में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई. सदर एसडीओ छापेमारी का नेतृत्व कर रहे. एसडीओ अजय कुमार रजक ने बताया कि यह रूटिंग छपामारी है. कुल आठ दल का गठित कर जेल में छापामारी की गई. अभियान के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि मंडल कारा के सभी एक-एक बैरक की जांच की गई. इधर, जेल में छापामारी अभियान के बाद जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गई. मालूम है कि मंडल कारा लातेहार में कई वांटेड उग्रवादी, अपराधी बंद है. इस अभियान में सीडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-policies-do-not-benefit-the-common-man-only-his-business-friends-priyanka-gandhi/">पीएम

मोदी की नीतियों से आम आदमी को नहीं, सिर्फ कारोबारी मित्रों को फायदा : प्रियंका गांधी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही