Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सेंट्रल जेल को अधिकारियों ने दो घंटे तक खंगाला

Medininagar : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में सोमवार को सदर एसडीएम राजेश कुमार साहू और एसडीपीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. जेल में छापामारी करने के लिए पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी. यह टीम सोमवार को 3 बजे के बाद सेंट्रल जेल पहुंची. इस दौरान टीम ने करीब दो घंटे तक सेंट्रल जेल में छापेमारी की. छापेमारी में ट्रेनिंग लेने वाले सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को लगाया गया था. छापेमारी टीम ने सेंट्रल जेल के सभी वार्डों की तलाशी ली. इस संबंध में सदर एसडीम राजेश कुमार साहू और एसडीपीओ सुजीत कुमार ने बताया कि यह एक नियमित छापेमारी थी. लेकिन छापेमारी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : NTPC">https://lagatar.in/dfo-has-been-suppressing-the-order-of-the-center-for-action-on-ntpc-for-two-months/">NTPC

पर केंद्र की कार्रवाई के आदेश को दो महीने से दबाये बैठे हैं DFO
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही