Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव को लेकर रांची जेल में छापेमारी

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में मंगलवार की देर रात छापेमारी की गयी. सिटी एसपी और सदर एसडीओ के नेतृत्व में जेल में तीन घंटे तक सभी कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गयी. लेकिन जेल से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.  हर बार की तरह इस बार भी जेल में सब कुछ सामान्य रहा. इस छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक (सदर), कार्यपालक दंडाधिकारी (रांची), थाना प्रभारी (सदर), थाना प्रभारी खेलगांव के अलावा 12 एसआई और पुलिस बल शामिल थे. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही