Search

 
 
 

होटवार जेल में DC-SSP के नेतृत्व में छापेमारी, खैनी, गुटखा समेत कई सामान बरामद

 
Ranchi :  होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में शनिवार की सुबह छापेमारी की गयी. करीब तीन घंटे तक कुख्यात और अन्य कैदियों के वार्डों और सेलों की तलाशी ली गयी. साथ ही रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया. छापेमारी के दौरान खैनी, गुटखा, भांग और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया. इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा किसी तरह की कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गयी.

200 से अधिक अधिकारी और पुलिस बल जांच में शामिल

जानकारी के अनुसार, एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में 200 से अधिक अधिकारी और पुलिस बल शनिवार की सुबह होटवार जेल का औचक निरीक्षण किया. छापेमारी टीम में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के अलावा सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जफर हसनात समते 200 पुलिस जवान शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही