Search

 
 
 

बानो में अवैध पान मसाला एवं सिगरेट बिक्री को लेकर हुई छापेमारी

 
Simdega: अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार के निर्देश पर रविवार को बानो प्रखंड प्रतिबंधित पान मसाला और सिगरेट बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. प्रतिबंधित पान मसाला और सिगरेट बिक्री करते पाए गए दुकानों पर कार्रवाई की गई. प्रखण्ड मुख्यालय स्थित विनोद कश्यप किराना स्टोर एवं आनन्द चौरसिया किराना स्टोर पर सीओ मनिंद्र भगत, बीडीओ यादव बैठा एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी की. सीओ मनिंद्र भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद कश्यप एवं आनंद चौरसिया के यहां से सरकार द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला कमला पसन्द एवं सिगरेट बेचा जा रहा है. इसी के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान आनंद चौरसिया की पत्नी द्वारा छापेमारी में सहयोग नहीं करने एवं प्रशासन को असंसदीय भाषा का प्रयोग की इस वजह से सही छापेमारी नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/patna-hc-will-open-from-tomorrow-after-a-month-lawyers-hope-to-get-relief-e-filing-will-start/92550/">एक

महीने बाद कल से खुलेगा पटना HC, वकीलों को राहत मिलने की उम्मीद, ई-फाइलिंग होगी शुरू
जिससे कुछ भी बरामद नहीं हुआ. लेकिन विनोद कश्यप किराना स्टोर से 125 पैकेट कमला पसन्द एवं एक झोले में कुछ पैकेट सिगरेट बरामद किया. जब उससे पूछा गया कि माल कहां से आपूर्ति की जाती है, तो विनोद ने बताया कि कमला पसंद लचरागड़ के मुकेश अग्रवाल द्वारा आपूर्ति किया जाता है. इसकी जानकारी कोलेबिरा थाना प्रभारी को देते हुए उनके सहयोग से वहां छापेमारी की गई. लेकिन मुकेश अग्रवाल के पास पान मसाला बरामद नहीं हुआ. विनोद के यहां से कमला पसन्द जब्त करते हुए नारकोटिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बानो सीओ मनींद्र भगत ने बताया कि छापामारी के दौरान बानो के आनंद चौरसिया के यहां छापेमारी के दौरान उसकी पत्नी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते असहयोग की. सीओ ने आनंद चौरसिया के ऊपर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. बीडीओ यादव बैठा एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अवैध पान मसाला एवं सिगरेट विक्री को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलता रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही