Search

 
 
 

चास एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी, भंडारित कोयला व वजन मशीन जब्त

 
डीसी के निर्देश पर चास एसडीओ के नेतृत्व में की गयी छापेमारी Bokaro :  लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गयी है. बोकारो डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर छापेमारी अभियान का दौर जारी है. इसी क्रम में चास अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ओम प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार देर रात बालीडीह ओपी थाना अंतर्गत मानगो पंचायत में छापेमारी की. इस दौरान  भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया. जब्त कोयले की क्षमता करीब पांच ट्रक के बराबर है. छापेमारी में दौरान कोयला वजन करने वाली दो मशीने भी जब्त की गयी हैं. इस मामले से संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी के दौरान चास अंचलाधिकारी (सीओ) दिवाकर दूबे, ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही