Palamu : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर रविवार रात मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया.दो घंटे तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सेलों, कैंटीन समेत अन्य जगहों की सघन तलाशी ली गयी. बताया जा रहा है कि रूटीन चेकिंग के तहत जेल में यह छापेमारी की गयी है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन जेल की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुए है.
पलामू जेल में छापेमारी, विभिन्न वार्डों की ली गयी तलाशी
Last Updated: Mar 11, 2024 12:00 AM (IST)