Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के डूमरदगा बाल सुधार गृह में छापेमारी, आधा दर्जन मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाल बंदियों द्वारा छुपा कर रखे गए आधा दर्जन मोबाइल, गुटखा, सिगरेट, खैनी आदि बरामद किये हैं. बाल सुधार गृह के आंतरिक प्रभारी कर्नल ज्योति सिंह के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने पूरे वार्ड की तलाशी ली. बाल बंदी ने आपत्तिजनक सामानों को बाथरूम, कचरा आदि में छुपा कर रखा था.

बाल कैदी ने दूसरी बार किया था आत्महत्या का प्रयास

बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदी ने दूसरी बार 24 फरवरी को आत्महत्या का प्रयास किया था. इससे पहले बाल कैदी ने बीते 18 फरवरी की सुबह फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था. जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. रिम्स से ठीक होने के बाद बाल कैदी दोबारा बाल सुधार गृह लाया गया था. जहां पर उसने फिर से आत्महत्या की कोशिश की.  इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. इसे भी पढ़ें – रूस-यूक्रेन">https://lagatar.in/russo-ukraine-war-will-be-heavy-on-indians-cooking-oil-may-catch-fire/">रूस-यूक्रेन

युद्ध भारतीयों पर पड़ेगा भारी, खाने के तेल में लग सकती है आग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही