Search

 
 
 

चास व तेनुघाट जेल में छापेमारी, हर वार्ड व कैदी की ली गई तलाशी

 
Bokaro : विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार की युबह चास व तेनुघाट जेल में औचक छापेमारी की गई. एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने चास जेल के सभी वार्डों व कैदियों की संघन जांच की. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. छापेमारी में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, एसडीपीओ प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में जवान शामिल थे. उधर, तेनुघाट उपकारा में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम बुधवार को तड़के दबिश दी. टीम ने एक कैदी के पास से चाकू बरामद किया. उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में बेरमो एसडीपीओ वीएन सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/number-of-customer-accounts-on-national-stock-exchange-crosses-20-crores/">नेशनल

स्टॉक एक्सचेंज पर ग्राहक खातों की संख्या 20 करोड़ के पार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही