Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेल हादसा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चौतरफा घिरे, विपक्षी नेताओं ने इस्तीफा मांगा

New Delhi ; ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है. विपक्षी दलों के नेता रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है, 900 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. मृतकों और घायलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.                                                                              नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अश्विनी वैष्णव को विपक्षी दल घेरने में लगे हुए हैं

ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विपक्षी दल घेरने में लगे हुए हैं. पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस कतार में सीपीआई भी हैं. पार्टी के सांसद बिनोय विश्वम का कहना है कि हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. सीपीआई सांसद ने सरकार पर सिर्फ लग्जरी ट्रेनों पर ध्यान देने का आरोप लगाया है.

मोदी सरकार का फोकस सिर्फ लग्जरी ट्रेनों पर है

सांसद ने कहा कि मोदी सरकार का फोकस सिर्फ लग्जरी ट्रेनों पर है. आम लोगों की रेलगाड़ियों और पटरियों की उपेक्षा की जा रही है. कहा कि ओडिशा ट्रेन हादसा उसी का परिणाम हैं. उन्होंने ने भी कहा कि रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि मोदी सरकार ऐसे हादसों को रोकने के लिए ट्रेनों में टक्कर रोधी उपकरणों इंस्टाल करने के बजाय विपक्षी नेताओं की जासूसी करने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करने पर करोड़ों खर्च कर रही है .

सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है

अभिषेक बनर्जी  ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह करके राजनीतिक समर्थन हासिल करने का कवायद में वंदे भारत ट्रेनों और नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों का डींग हांक रही है. सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट कर इशारों-इशारों में इस्तीफा मांगा है. ट्वीट के जरिए एक पुराना वाकया शेयर करते हुए लिखा कि हमारे देश मे ऐसे नेता रहे हैं जो जिम्मेदारी लेते थे. अपने ट्वीट में उन्होंने एक अन्य ट्वीट को रीट्वीट किया है. जिसमें हाथ से लिखे गये एक पत्र की फोटो लगी हुई है. ट्वीट के अनुसार यह पत्र पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री द्वारा लिखा गया है, जब वह रेलमंत्री थे. जान लें कि साल 1965 में एक रेल हादसे के बाद पद से इस्तीफा देने के लिए उन्होंने यह पत्र लिखा था.

रेल मंत्री घटना स्थल पर पहुंचे

हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ओडिशा में घटनास्थल के लिए निकल रहा हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना के लिए प्रार्थना करता हूं. भुवनेश्वर और कोलकाता से बचाव दल भेजे गये हैं. एनडीआरएफ, राज्य सरकार के दल और वायुसेना को भी बचाव कार्य में लगाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही