Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल जीएम, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम एके मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जायजा लिया. शनिवार शाम पांच बजे जीएम अपने स्पेशल सैलून से टाटानगर स्टेशन पहुंचे और पार्किंग स्थल से लेकर सकेंड एंट्री गेट का भी दौरा किया. जीएम ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य इस माह पूरा हो जाएगा. वहीं आने वाले दो वर्षों में टाटानगर रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन में विकसित कर लिया जाएगा. बहुत जल्द इस माह आदित्यपुर में थर्ड लाइन का यार्ड बनकर तैयार होने साथ ही 2024 जुलाई तक टाटानगर रेलवे स्टेशन में थर्ड लाइन का यार्ड बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा 2024 तक थर्ड लाइन का कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-six-took-nomination-papers-for-tata-motors-union-by-election/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स यूनियन उपचुनाव के लिए छह ने लिया नामांकन पत्र

टूटेंगे कंडम रेलवे क्वार्टर

जीएम एके मिश्रा ने कहा कि जितने भी रेलवे क्वार्टर है जो कब्जाए गए है या फिर कंडम अवस्था में है उन्हे तोड़कर नए सिरे से क्वार्टरों को बनाया जाएगा ताकि रेलवे कर्मचारी उन क्वार्टर में रह सके. वही टाटानगर पार्किंग में हुए गोलीकांड के मामले में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रेलवे में जो टेंडर लेगा वही कार्य को करेगा. रेलवे से टेंडर लेकर ठेकेदार उसे दूसरे ठेकेदार को दे देते है जो अब नहीं होगा. निरीक्षण के दौरान जीएम सचिव मनीष पाठक, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ए जे राठौर समेत रेलवे के पदाधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही