Search

 
 
 

रेल आईजी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम का लिया जायजा

 
Koderma : पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के रेल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एससी पाढ़ी और धनबाद रेल मंडल के कमांडेंट सैयद शहनवाज अहमद ने शनिवार को कोडरमा स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोडरमा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी सिक्योरिटी सिस्टम का भी बारीकी से जांच पड़ताल की. उन्होंने आरपीएफ जवानों को हमेशा स्टेशन परिसर में यात्री सुरक्षा को लेकर गश्ती करने का निर्देश दिया. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी एससी पाढ़ी ने कहा कि मानव व बाल तस्करी को लेकर कोडरमा आरपीएफ पोस्ट पर एक अलग यूनिट कार्यरत है. इसे भी पढ़ें– महिला">https://lagatar.in/9-players-from-jharkhand-selected-in-indian-under-20-team-announced-for-womens-football-championship/">महिला

फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय अंडर-20 टीम घोषित, झारखंड के 9 खिलाड़‍ियों का चयन

एनजीओ के सहयोग से मानव तस्करी पर लगेगा लगाम

उन्होंने कहा कि तस्करी को लेकर बचपन बचाओ आंदोलन सहित अन्य समितियों के साथ एक एमओयू किया गया है. बाल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सुरक्षा देने की कोशिश होनी चाहिए. निकट भविष्य में एक बड़ी बैठक का आयोजन भी किया जाना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेल मार्गों की भी जानकारी संबंधित पोस्ट प्रभारियों से ली जा रही है. हालांकि इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब देने से बचते भी रहे. मौके पर आरपीएफ कोडरमा थाना प्रभारी जवाहरलाल, मुख्यालय निरीक्षक शंभूनाथ राम, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह समेत आरपीएफ के कई जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-peoples-representatives-came-into-action-after-death-from-cold-reached-the-house-of-the-deceased-to-give-blankets-and-grains/">हजारीबाग

: ठंड से मौत के बाद हरकत में आए जनप्रतिनिधि, कंबल-अनाज देने पहुंचे मृतक के घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही