Search

 
 
 

रेल का सफर सजा बन गया है... आम आदमी की सवारी बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना होगा : राहुल

 
 New Delhi : नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है! ट्रेनों से आम आदमी के लिए जनरल डिब्बे कम कर दिये गये हैं. मोदी सरकार सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही है. हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे हैं. आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को विवश है.                                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले यह कहते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेन के कोच का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारी भीड़ नजर आ रही है.

मोदी सरकार अपने मित्रों को बेचने का बहाना ढूंढ़ रही है

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना होगा, मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल जाये.

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर किया

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें नजर आ रहा है कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है. कुछ यात्री टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं. वीडियो केरल एक्सप्रेस का बताया गया है. भयंकर भीड़ होने की वजह से यात्री जमीन पर बैठकर यात्रा करने पर विवश हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही