Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर रेल लाइन साफ, एक घंटा रहा जाम, धनबाद-पटना अप-डाउन रद्द

 
Dhanbad: सेना बहाली में अग्निपथ योजना के खिलाफ 17 जून को धनबाद के युवा सड़क पर उतर आए. दिन में साढ़े दस बजे के आसपास लगभग एक हजार युवा धनबाद स्टेशन के रेलवे लाइन पर बैठ गए. पुलिस के जवान भी पहुंच गए. भारी तनाव के बीच युवा एक घंटा रेल लाइन पर बैठे रहे. इस बीच बारिश होने लगी. ग्रामीण एसपी और SDM प्रेम तिवारी ने उन्हें समझाया. इसके बाद युवा शांति से चले गए. इससे पहले पैदल मार्च निकाला गया. जामाडोबा, डिगवाडीह, झरिया, बस्ताकोला से निकलकर लगभग एक हजार युवा बैंक मोड, सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे. वहां प्रदर्शन करने के बाद स्टेशन पहुंच गए. युवा हाथ में डंडा लिए थे. तिरंगा भी था. उन्होंने जगह-जगह सड़क पर टायर जल दिए थे. विरोध- प्रदर्शन को देखते हुए झरिया से धनबाद तक बड़ी  संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी. पुलिस के सैकड़ों जवान प्रदर्शनकारियों  के पीछे-पीछे स्टेशन पहुंचे थे. इसबीच DRM कार्यालय के मुख्य गेट को बंद भी कर दिया गया था. रेल लाइन जाम करने के कारण पूर्वा अप-डाउन लेट हो गई. धनबाद पटना अप-डाउन को रद्द करने पड़ा. कुछ और ट्रेन लेट हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/youth-at-dhanbad-station-rail-line-jammed-tension/">धनबाद

स्टेशन पर युवा, रेल लाइन जाम, तनाव [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही