Search

रेल रोको आंदोलन : रांची रेल मंडल से चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द, 8 ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Ranchi :  कुड़मी (कुर्मी) को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी विकास मोर्चा 20 सितंबर से तीन राज्यों में एक साथ अनिश्चितकालीन रेल टेक रोको आंदोलन करेगा. इसमें झारखंड का मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल का खेमासुली व कुस्तौर रेलवे स्टेशन और ओड़िशा का हरिचंदनपुर, जराइकेला व धनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं. रेल टेका आंदोलन की वजह से 19 सितंबर को रांची रेल मंडल से चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. वहीं 8 ट्रेनों के रूट बदले गये हैं. (पढ़ें, बेरमो">https://lagatar.in/bermo-cpi-maoist-pasted-eight-posters-in-lalpania-market/">बेरमो

: भाकपा माओवादी ने ललपनिया बाजार में आठ पोस्टर चिपकाये, पुलिस ने उखाड़ा)

ये 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द

1. ट्रेन संख्या 02832 : भुवनेश्वर - धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द रहेगी 2. ट्रेन संख्या 07052 :  रक्सौल - सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 3. ट्रेन संख्या 12876 :  आनंदविहार - पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 4. ट्रेन संख्या 13404 :   भागलपुर - रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 5. ट्रेन संख्या 15028 :  गोरखपुर - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 6. ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या - रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 7. ट्रेन संख्या 18615 :  हावड़ा - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 8. ट्रेन संख्या 18616 :  हटिया - हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द 9. ट्रेन संख्या 17007 :  सिकंदराबाद - दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

1. ट्रेन संख्या 12874 : आनंदविहार - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी - लोहरदगा - रांची होकर चलेगी 2. ट्रेन संख्या 12878 :  नई दिल्ली-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस 19 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोन नगर-गढ़वा रोड -टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी. 3. ट्रेन संख्या 18612 :  बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग सोन नगर-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी 4. ट्रेन संख्या 18623 : इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी-रांची होकर चलेगी 5. ट्रेन संख्या 22824 :  नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को गोमो-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली- भद्रक होकर चलेगी 6. ट्रेन संख्या 13351 : धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी-रांची होकर चलेगी 7 ट्रेन संख्या 13352 : अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी 8. ट्रेन संख्या 18310 :  जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी- रांची होकर चलेगी. इसे भी पढ़ें : कनाडा">https://lagatar.in/canadian-pm-alleges-indias-involvement-in-the-killing-of-khalistani-terrorist-nijjar/">कनाडा

के पीएम ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया, विदेश मंत्रालय ने सभी आरोपों को किया खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp