Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर स्टेशन: वाटर वेंडिंग मशीन से 3 रुपये में मिलेगा आधा लीटर पानी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम 5 बजे से नवनिर्मित 8 वाटर वेडिंग मशीन को यात्रियों के लिये चालू कर दिया जायेगा. इससे मात्र 3 रुपये में ही रेल यात्रियों को आधा लीटर पानी मिलेगा. इसी तरह से 5 रुपये में एक लीटर पानी. 8 रुपये में दो लीटर पानी और 20 रुपये में 5 लीटर पानी रेल यात्रियों को मिलेगा. [caption id="attachment_550611" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/watar-vending-machine-3-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा वाटर वेंडिंग मशीन.[/caption] इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-meter-will-reveal-the-big-secret-of-electricity-revenue-theft/">स्मार्ट

मीटर खोलेगा बिजली-रेवन्यू चोरी का बड़ा राज

एक साल के बाद मिलनेवाली है सुविधा

यह सुविधा रेल यात्रियों को एक साल के बाद मिलनेवाली है. इसके पहले भी इसकी सुविधा रेल यात्रियों को मिलती थी, लेकिन विवाद के कारण सुविधा से रेल यात्री वंचित थे. पहले इसका उद्घाटन रेल डीआरएम करने वाले थे, लेकिन डीआरएम के नहीं आने के कारण अब दूसरे रेल अधिकारी इसका उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे. इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा रही है. [caption id="attachment_550605" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/water-vending-mashine-2-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> ऑनलाइन पेमेंट के लिये लगा स्कैनर.[/caption]

ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा

बदलते समय के हिसाब से रेलवे की ओर से वाटर वेडिंग मशीन से पानी लेने पर ऑनलाइन पेमेंट करने की भी सुविधा रेल यात्रियों को दे दी गयी है. यह सुविधा इस कारण से दी जा रही है कि सभी रेल यात्रियों को खुदरा पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कैश देकर भी पानी की सुविधा रेल यात्री ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/global-investors-summit-in-lucknow-prime-minister-modi-will-inaugurate-today/">लखनऊ

में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही