Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway Alert : जून में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, विकास कार्यों के चलते रद्द रहेगी 20 ट्रेनें

Ranchi :   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल और चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विभिन्न बुनियादी ढांचागत विकास और आधुनिकीकरण कार्यों के कारण जून महीने में रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 10 से 15 जून के बीच 20 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है.  इस फैसले से रांची और हटिया स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका है.

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों की मरम्मत और नई तकनीक के विस्तार के लिए यह ब्लॉक लिया जाना आवश्यक है. जून माह में हटिया और रांची स्टेशन से रवाना होने वाली या होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा.

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 10 से 15 जून के बीच 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि रांची मंडल में विकास कार्य के कारण चार ट्रेनें और चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला क्षेत्र में काम की वजह से एक जोड़ी ट्रेन रद्द की गई है. 


विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को कुछ विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इसके अलावा, जिन ट्रेनों में भीड़ अधिक है, उनमें अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि रद्द ट्रेनों के यात्रियों को वैकल्पिक साधन मिल सके. 

 

अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक पूछताछ नंबर या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें. 

 

 

रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची

ट्रेन के नाम तारीख 
पुणे-हटिया एक्सप्रेस (22845) 10 व 14 जून
हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846) 12 व 15 जून
गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (22358) 10 जून
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गया एक्सप्रेस (22357) 12 जून
वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 12 जून
जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322) 15 जून
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005) 11 जून
रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) 14 जून
चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007) 9 व 13 जून
दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008) 9 व 12 जून
मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425) 13 जून
सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 15 जून
हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12812) 12 व 13 जून
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस (12811) 14 व 15 जून
हटिया-राउरकेला मेमू (18175)  26 व 28 मई और 2, 4 व 9 जून
राउरकेला-हटिया मेमू (18176) 27 व 29 मई और  3, 5 व 10 जून
हटिया-सांकी-हटिया (58663/58664) 11 जून
हटिया-सांकी-हटिया (58665/58666) 11 जून

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही