Ranchi News: चोपन और मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड ने 15 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है. नई ट्रेन 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी.
ट्रेन नंबर 13341 चोपन से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 13342 मधुपुर से सुबह 4 बजे चलेगी और शाम 5 बजे चोपन पहुंचेगी.
सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
चोपन से यह ट्रेन रविवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी. वहीं मधुपुर से सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को इसका संचालन होगा.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस रेणुकूट, नगर उंटारी, रमना, गढ़वा, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, तोरी, खलारी, पतरातु, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, महेशपुर, नवाडीह, धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह स्टेशन पर रुकेगी.
20 LHB कोच के साथ चलेगी
नई एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 20 LHB कोच होंगे. इनमें 6 सामान्य कोच, 8 स्लीपर, 4 AC 3-Tier, 1 AC 2-Tier और 1 पावर कार शामिल है. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव चोपन में किया जाएगा. इस ट्रेन के शुरू होने से चोपन, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र के यात्रियों को मधुपुर आने-जाने के लिए एक नई रेल सेवा मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.