Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने की घोषणा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने बुधवार को प्रेस कोंफ्रेंस कर जानकारी दी है कि रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले सभी रेलकर्मियों के खातों में बोनस की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. चेयरमैन रेलवे बोर्ड के इस प्रेस कोंफ्रेंस से चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम लाइव जुड़े हुए थे. उनके साथ मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक भी मौजूद थे. रेल मंडल के अधिकारीयों ने सीआरबी के इस प्रेस कोंफ्रेंस को डीआरएम सभागार में लाइव देखा और सुना. सीआरबी सुनीत शर्मा ने देश के कोने-कोने से पत्रकारों से लाइव जुड़कर उनके सवाल लिये.

चक्रधरपुर मंडल में भी जल्द शुरू हो सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें

इन सबके बीच सीआरबी ने रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बात कही है कि बहुत जल्द उन क्षेत्रों में पैसेंजर ट्रेनें पहले की तरह चलाई जाएंगी जहां कोरोना का संक्रमण नहीं के बराबर है. यही नहीं इन इलाकों में ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह करने पर भी विचार किया जा रहा है. चक्रधरपुर के डीआरएम ने माना कि डिविजन जिन क्षेत्रों में फैला है वहां कोरोना का प्रकोप पहले की तरह नहीं है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में भी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह शुरू हो सकता है.

कोरोना से रेलकर्मियों की मौत पर सभी सरकारी लाभ मिलेंगे

गौरतलब है कि यह खबर गरीब तबके के उन रेल यात्रियों के लिए सुखद खबर है जो पैसेंजर ट्रेनें नहीं होने के कारण परेशान थे. अब देखना होगा कि पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह कबतक शुरू होता है. इस दौरान डीआरएम ने यह भी बताया कि रेलवे के सुगम परिचालन को लेकर रेलवे के द्वारा जोर-शोर से विकास के कार्य किये जा रहे हैं. कोरोना काल में जिन रेलकर्मियों की मौत कोरोना से हुई उनके परिजनों को हर तरह का सरकारी लाभ देने का काम भी किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही