Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे बोर्ड के सदस्यीय टीम ने किया बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिया निर्देश

Bokaro : रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नियुक्त किये गये रेलवे बोर्ड के 5 सदस्यों ने तीन दिवसीय आद्रा डिवीजन का दौरा शुरू किया. आज पहले दिन सदस्यों ने आद्रा डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले बोकारो रेलवे स्टेशन का दौरा किया.इस दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्यों ने यात्री सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली. रेलवे वेंडरों से भी फीडबैक लिया. इस दौरान बोकारो के एआरएम, स्टेशन मास्टर सहित कई रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे. पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ifs-officer-arrested-for-rape-sent-to-tihar-jail/">झारखंड

कैडर का आईएफएस अधिकारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजा गया
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ifs-officer-arrested-for-rape-sent-to-tihar-jail/">झारखंड

कैडर का आईएफएस अधिकारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजा गया

खामियों और सुझाव को डीआरएम को लिखित रूप से दिया जाता है

5 सदस्यीय दल ने रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल पैनल रूम का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जानने का काम किया. इस दौरान सदस्यों ने रेलवे यात्रियों से भी बोकारो रेलवे स्टेशन से संबंधित फीडबैक लेने का काम किया. दौरे पर आये रेलवे बोर्ड के सदस्य गुरुविंदर सिंह सेठी ने बताया कि निरीक्षण के बाद खामियों और सुझाव को संबंधित डीआरएम को लिखित रूप से दिया जाता है. डीआरएम के द्वारा उन समस्याओं और समाधान की जानकारी दिल्ली रेल बोर्ड को दी जाती है. महीने में होने वाली बैठक में इन सब विषयों पर हम लोगों की मौजूदगी में चर्चा की जाती है.
इसे भी पढ़ें - गया">https://lagatar.in/gaya-ak-47-ak-57-and-1787-live-cartridges-recovered-from-near-naulakha-dam-naxalites-were-trying-to-carry-out-a-big-incident/">गया

: नौलखा डैम के पास से AK-47, AK-57 और 1787 जिंदा कारतूस बरामद, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली

हवाई अड्डे के तर्ज पर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा

गुरुविंदर सिंह सेठी ने बताया कि देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार रेलवे में सुधार हो रहा है यात्री सुविधा सुरक्षा साफ सफाई और रेलवे स्टेशनों का मॉडर्नाइजेशन भी किया जा रहा है. वर्तमान समय में हवाई अड्डे के तर्ज पर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है. यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो. सदस्यों का काम निरीक्षण के साथ कमियों और जरूरी बातों को रेलवे बोर्ड के समक्ष लाना है.ताकि बेहतर व्यवस्था में सुधार हो सके.
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-cbi-will-investigate-sapphire-student-vinay-murder-case-high-court-orders/">BIG

BREAKING : सफायर के स्टूडेंट विनय हत्याकांड की जांच CBI करेगी,हाईकोर्ट ने दिया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही