Search

यास तूफान की आशंका से रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

  • रद्द ट्रेनों में बिहार और झारखंड की भी कई ट्रेनें

Ranchi : चक्रवातीय तूफान यास (तूफान बनने के बाद यह नाम दिया जाएगा) की आशंका को लेकर रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करना शुरू कर दिया है. दक्षिण पूर्व और मध्य पूर्व रेलवे के अंतर्गत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होकर चलनेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों का परिचालन तूफान के तट के टकराने की तिथि 24 मई से लेकर 27 मई तक नहीं होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 78 ट्रेनों का रद्द किया है. इसमें अधिकतर हावड़ा से दक्षिण भारत के शहरों की ट्रेनों के साथ-साथ बिहार और झारखंड की ट्रेनें भी शामिल हैं.
रेलवे ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर आदि स्टेशनों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर तथा जयनगर आवाजाही करनेवाली तीन जोड़ी और पूर्व मध्य रेल के कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन आदि स्टेशनों से होकर नई दिल्ली, आनंदविहार टर्मिनल को आवाजाही करनेवाली सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.

स्पेशल ट्रेनें जिनका परिचालन रद्द रहेगा

  • 08451 हटिया पुरी स्पेशल ट्रेन 25, 26 और 27 मई को रद्द रहेगी.
  • 08452 पुरी हटिया स्पेशल ट्रेन 25, 26 और 27 मई को रद्द रहेगी.
  • 05228 मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 24 मई को रद्द रहेगी.
  • 02643 एर्णाकुलम-पटना स्पेशल ट्रेन 24 और 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02644 पटना-एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन 27 और 28 मई को रद्द रहेगी.
  • 08419 पुरी-जयनगर स्पेशल ट्रेन 27 मई को रद्द रहेगी.
  • 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन 29 मई को रद्द रहेगी.
  • 08450 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.

पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

  • 02801 पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24, 25 और 26 मई को रद्द रहेगी.
  • 02802 नई दिल्ली-पुरी स्पेशल ट्रेन 23, 24 एवं 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02814 आनंदविहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 मई को रद्द रहेगी.
  • 02816 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 24 और 26 मई को रद्द रहेगी.
  • 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 मई को रद्द रहेगी.
  • 02875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02209 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.
  • 02815 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 और 27 मई को रद्द रहेगी.
  • 02819 भुवनेश्वर-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.
  • 02820 आनंदविहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.
  • 02876 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.
  • 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.
[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//