Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में नक्सलियों के निशाने पर हैं रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट

Ranchi : झारखंड में इन दिनों नक्सली और उग्रवादी संगठनों के निशाने पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट है. नक्सली और उग्रवादी संगठनों की ओर से लेवी वसूली के लिए रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला किया जा रहा है. संगठन आए दिन गोलीबारी और वाहनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पिछले तीन महीने के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह के कई वारदात सामने आ चुके हैं. जहां लेवी वसूली के लिए नक्सली संगठनों की ओर से हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया. इसे भी पढ़ें - तेंदुआ">https://lagatar.in/villagers-are-terrorized-by-fear-leopard-tempos-are-not-running-at-night/">तेंदुआ

के भय से आतंकित हैं ग्रामीण, शाम ढलते ही पसरता है सन्नाटा, रात में नहीं चल रहे टेंपो

सिमडेगा में उग्रवादियों ने पानी टैंकर व जेसीबी में लगायी आग

सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और दूसरी मशीनों में आग लगा दिया. उग्रवादी अपने साथ पेट्रोल लेकर आये थे. पानी की बोतल में पेट्रोल भरकर लाए थे, मशीन पर छिड़कर उग्रवादियों ने मशीनों में आग लगायी. काफी देर तक वह आराम से इस इलाके में घूमकर घटना को अंजाम देते रहे. घटना 18 जनवरी की देर रात की है. जिसमें दस से ज्यादा की संख्या में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

लातेहार जिला के चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने उत्पात मचाया था. घटना 15 जनवरी की देर रात चंदवा थाना क्षेत्र के केंदुवा में हुई थी. जहां थर्ड लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने उत्पात मचाया. हथियार बंद उग्रवादियों ने लगभग डेढ़ दर्जन कर्मियों को आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की. मारपीट में चार कर्मी घायल हो गए. वहीं उग्रवादियों द्वारा साइट पर खड़ी कैंपर वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया.

रेल लाइन विस्तारीकरण कर रही जेबीजी की साइट पर हमला

लातेहार जिला के चंदवा के माल्हन में रेल लाइन विस्तारीकरण का काम कर रही जेबीजी कंपनी की साइट पर नक्सलियों ने 22 अक्टूबर 2022 की दोपहर में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस घटना में कंपनी के एक इंजीनियर और दो मजदूर घायल हो गए थे. हमले में घायल इंजीनियर शिवकुमार यादव के पेट में तीन गोली लगी थी. जबकि दो मजदूरों विकास यादव और बिरेशर यादव को पैर में गोली लगी थी. शिवकुमार औरंगाबाद जबकि दोनों मजदूर बालूमाथ के थे. इस घटना को रविंद्र गंझू ने अंजाम दिया था.

रेल पटरी निर्माण का काम कर रही कंपनी के दर्जनभर वाहनों में आगजनी

लातेहार में रेल पटरी निर्माण का काम कर रही कंपनी साइट पर 22 नवंबर 2022 को माओवादियों ने हमला कर दिया था. निर्माण कार्य में लगी दो बड़ी-बड़ी मशीनों में आग लगा दी और दर्जन भर गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था. माओवादियों के इस हमले में लगभग 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. रविंद्र गंझू का दस्ता इन इलाकों में सक्रिय है,एक महीने में इस तरह का यह दूसरा हमला है और दोनों ही हमले रविंद्र गंझू के दस्ते ने किये हैं. इसे भी पढ़ें - ब्रेकिंग">https://lagatar.in/breaking-jharia-rocked-by-bomb-blasts-more-than-a-dozen-injured/">ब्रेकिंग

: बम विस्फोटों से दहला झरिया, एक दर्जन से अधिक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही