Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कीताडीह फ्लैट में रेल कर्मचारी का मिला शव, पुलिस कर रही है जांच

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह थाना के कीताडीह में बुधवार दोपहर 45 वर्षीय रेल कर्मचारी प्रवीण चंद्र सोरेन का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया है. प्रवीण चंद्र सोरेन मूलतः पुरुलिया के निवासी हैं. पिछले 14 वर्षों से वे परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह में किराए के फ्लैट में रह रहे थे. उनका परिवार पुरुलिया में ही है. टाटानगर रेलवे में बीएमडब्ल्यू में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे. रात के वक्त वे ड्यूटी कर लौटे और सुबह ड्यूटी नहीं पहुंचे तो उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके घर आकर पता लगाने की कोशिश की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
वहां घर का दरवाजा बंद पाकर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए तो पाया कि जमीन पर प्रवीण चंद्र सोरेन मूर्छित पड़े हुए हैं. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी. परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की तो पाया कि प्रवीण चंद्र सोरेन की मौत हो चुकी है. पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही