Search

 
 
 

Ramgarh News: आगरा घटना को लेकर बरकाकाना में रेल कर्मचारियों की बैठक

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित रूप से किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को न्यू पैनल बिल्डिंग, बरकाकाना में स्टेशन अधीक्षकों, स्टेशन मास्टरों तथा विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित रूप से  दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को न्यू पैनल बिल्डिंग, बरकाकाना में स्टेशन अधीक्षकों, स्टेशन मास्टरों तथा विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों की बैठक हुई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे रेलवे कर्मचारियों की गरिमा, कार्यस्थल की सुरक्षा तथा स्वस्थ कार्य संस्कृति पर गंभीर आघात बताया. वक्ताओं ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ हिंसक अथवा अपमानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. ऐसी घटनाएं कर्मचारियों का मनोबल गिराने के साथ-साथ सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन को भी प्रभावित कर सकती हैं.

Uploaded Image

बैठक में रेलवे प्रशासन से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरपीएफ एवं अन्य विभागों के बीच समन्वय, जवाबदेही तथा कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा हेतु स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.

 

बैठक की अध्यक्षता बरकाकाना स्टेशन अधीक्षक एवं ईसीआरकेयू बरकाकाना शाखा अध्यक्ष  प्रवीर कुमार गांगुली ने की. उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा दोषियों के विरुद्ध उदाहरणात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

कार्यक्रम का संचालन एआईआरएफ सदस्य एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री  मो. जियाउद्दीन ने किया. बैठक के अंत में सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में पीड़ित डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा न्याय की मांग को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही