Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल के रेलकर्मियों को मिलेगा 23,502 रुपये बोनस

 

शीघ्र ही होनेवाली है घोषणा, कुल राशि होगी 61 करोड़ 10 लाख 52 हजार

Dhanbad : दशहरा में केंद्र सरकार की ओर से इस बार रेलकर्मियों को बोनस बड़ी सौगात के रूप में मिलेगा. पिछले साल 17,951 रुपये की बजाय इस बार 23,502 रुपये देने की योजना बनी है. केंद्र सरकार ने रेलमंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ बैठक की है. शीघ्र ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही घोषणा होनेवाली है. पिछले चार वर्षों से रेल कर्मियों को 7000 के सिलिंग लिमिट के हिसाब से 78 दिनों का बोनस 17,951 रुपये मिलता था. एआईआरएफ की ओर से सिलिंग लिमिट बढ़ाने की मांग की गई थी. धनबाद रेल मंडल में कुल 26 हजार रेलकर्मियों के हाथ में 61 करोड़ 10 लाख 52 हजार रुपये बोनस के रूप में जानेवाले हैं. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 5551 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके ख्वास ने कहा कि फिलहाल बोनस की घोषणा नहीं हुई है. महंगाई के हिसाब से बोनस की रकम बढ़नी चाहिए.

  बीसीसीएल कर्मियों को 81 हजार मिलने के आसार

बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार इस बार दशहरा में कंपनी के कर्मियों को 81,000 हजार रुपये बोनस मिलने के आसार हैं. 2022 में 76,500 रुपये  मिले थे. धनबाद में लगभग 38,000 हजार बीसीसीएल कर्मी हैं. 38,000 हजार कर्मियों को लगभग 307 करोड़ 80 मिलने की संभावना है. बोनस को लेकर कोल मंत्रालय, कोल इंडिया व ट्रेड यूनियनों की बैठक हो रही है. चर्चा है कि इस बार कर्मियों को 81 हजार बोनस देने पर निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही