Rajeev Oraon Chandwa : टोरी रेलवे फाटक लोगों की जान के लिए आफत बन गई है. अक्सर रेलवे फाटक के जाम में फंसकर मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं. चंदवा के कामता चकला,जमीरा आदि पंचायत के अलावे बालूमाथ, चतरा के भी गंभीर मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर रांची जाने के लिए घर या अस्पताल से निकलते हैं. मगर टोरी रेलवे फाटक बंद रहने के कारण कई दफा मरीज काफी देर तक जाम में ही फंसा रह जाता है. समय पर इलाज नहींं मिलने के कारण कई मरीज अपनी जान भी गंवा देते हैं. रविवार को एक मरीज की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण हो गई. बिजेंद्र साव (37 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार था. इलाज के लिए जा रहा था, मगर टोरी रेलवे फाटक बंंद होने के कारण जाम में फंस गया. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई.
के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती [wpse_comments_template]
कई दशक बाद भी नहीं बना ओवरब्रिज
चंदवा के टोरी में वर्षों पहले रेलवे लाइन का निर्माण हुआ. टोरी छोटे से स्टेशन से जंक्शन बन गया, पर एक ओवरब्रिज का निर्माण आज तक नहीं हुआ. रेलवे फाटक बंद होने की वजह से लोगों को बहुत परेशानी होती है. वर्षों से लोग यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय नेताओं ने भी धरना-प्रदर्शन तक किया, पर नतीजा ढाक के तीन पात. रेल प्रशासन के द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जा चुका है, पर काम अबतक नहीं शुरू हुआ है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशाके स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment