Search

 
 
 

रेलवे ग्रुप-D में 22,195 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन शुरू

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दी है
 

Lagatar desk : भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि इच्छुक उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 30 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 31 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 04 मार्च 2026

सुधार (Correction) तिथि: 05 से 14 मार्च 2026


आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी: ₹500/-

एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250/-


परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापसी

सामान्य / ओबीसी: ₹400/-

एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250/-


भुगतान का माध्यम

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट

रेलवे ग्रुप-D भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी, नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले RRB Group-D Recruitment 2026 से जुड़ी सभी पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही