Search

 
 
 

महिमा उरांव से मिल रेलवे लोको पायलट टीम ने की आर्थिक मदद

 
Ranchi : मंगलवार को नामकुम प्रखंड अंतर्गत सोदाग पंचायत के बगीचा टोली की रहने वाली पारा थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव से मिलकर रेलवे लोको पायलट टीम ने आर्थिक मदद की. महिमा का चयन मलेशिया में होने वाले थ्रो बॉल चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मैच के लिए हुआ है. महिमा की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और खिलाड़ियों को मलेशिया टूर का खर्च खुद उठाना है. रेलवे लोको पायलट टीम ने महिमा उरांव से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी. बता दें कि कुछ महीने पहले महिमा और उनकी टीम नेपाल में चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आयी थी. दिसंबर में चेन्नई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मैच में भाग लेने के लिए मलेशिया जानेवाली भारतीय महिला पारा (दिव्यांग) थ्रो बॉल टीम में प्रतिमा तिर्की, अनिता तिर्की, महिमा उरांव, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा एवं सनोज महतो शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – अमन">https://lagatar.in/ats-arrested-three-criminals-including-sharp-shooter-chandan-of-aman-sahu-gang-weapons-recovered/">अमन

साहू गिरोह के शार्प शूटर चंदन समेत तीन अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार,हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही