Dhanbad : देवघर श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. बासुकीनाथ से पटना व गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. सभी ट्रेनें अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में चलेंगी. इसके अलावा गया-मधुपुर और गया-डीडीयू के बीच पहले से चल रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है.
इसे भी पढ़ें
ट्रेन संख्या 03563/03564 बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 17 व 24 अगस्त को बासुकीनाथ से शाम 4:45 बजे खुलेगी और देवघर, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर व फतुहा होते हुए रात 1 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03564 पटना-बासुकीनाथ स्पेशल 18 व 25 अगस्त को रात 1:20 बजे पटना से रवाना होगी और फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, जसीडीह व देवघर होते हुए सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 03565/03566 बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 18 व 25 अगस्त को बासुकीनाथ से सुबह 10:30 बजे खुलेगी. यह देवघर, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना, पाटलिपुत्र और छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03566 गोरखपुर-जसीडीह स्पेशल 19 और 26 अगस्त को सुबह 6:10 बजे गोरखपुर से खुलेगी और शाम 6:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी.इसमें भी कुल 22 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 03569/03571 बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी.यह देवघर, झाझा, किउल, बरौनी, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03571 गोरखपुर-मधुपुर स्पेशल 18 और 25 अगस्त को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से खुलेगी और शाम 7:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 03571/03572 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को आसनसोल से सुबह 11:30 बजे खुलेगी. यह जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी और हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03572 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 19 और 26 अगस्त को सुबह 5:15 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और रात 9 बजे आसनसोल पहुंचेगी.ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को मधुपुर से रात 1 बजे खुलेगी. यह जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया होते हुए दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल 18 और 25 अगस्त को दोपहर 1:25 बजे नरकटियागंज से रवाना होगी. यह बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा और जसीडीह होते हुए अगले दिन रात 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इसमें कुल 22 कोच होंगे.
रेलवे ने गया-मधुपुर-गया ट्रेन संख्या 03654/03653 और गया-डीडीयू-गया ट्रेन संख्या 03655/03656 श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन की अवधि भी बढ़ा दी है. अब दोनों ट्रेनों का परिचालन 28 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

