Search

 
 
 

Railway News : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, डीडीयू-गया के बीच रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन, जसीडीह तक कनेक्टिविटी

देवघर श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डीडीयू और गया के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 03656/03655 डीडीयू–गया–डीडीयू का परिचालन 8 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा.
 
ट्रेन की फाइल फोटो.

Dhanbad : देवघर श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डीडीयू और गया के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 03656/03655 डीडीयू–गया–डीडीयू का परिचालन 8 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा. यह ट्रेन सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड के रास्ते चलेगी.


ट्रेन संख्या 03656 डीडीयू–गया स्पेशल डीडीयू से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और 10:20 बजे भभुआ रोड, 11:02 बजे सासाराम, 11:28 बजे डेहरी ऑन सोन व 11:50 बजे अनुग्रह नारायण रोड होते हुए दोपहर 2:05 बजे गया पहुंचेगी.


गया से श्रद्धालु ट्रेन संख्या 03654 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल से आगे की यात्रा कर सकेंगे.यह ट्रेन गया से शाम 5 बजे रवाना होकर तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल और जसीडीह के रास्ते रात 1:10 बजे जसीडीह और 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03656 से गया पहुंचने के बाद यात्रियों को अगली ट्रेन के लिए करीब 2 घंटे 55 मिनट का अंतराल मिलेगा.

 

वापसी में भी मिलेगी कनेक्टिविटी

वापसी में ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर–गया स्पेशल मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे गया पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन संख्या 03655 गया–डीडीयू स्पेशल गया से दोपहर 3 बजे खुलेगी और अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए शाम 6:50 बजे डीडीयू पहुंचेगी. मधुपुर से ट्रोन नंबर 03653 के जरिए दोपहर 12 बजे गया पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबर 03655 पकड़ने के लिए करीब तीन घंटे का अंतराल मिलेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही