Search

 
 
 

Railway News : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, दानापुर-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और भागलपुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पटना-बख्तियारपुर-मोकामा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते चलेगी.
 

Dhanbad : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और भागलपुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पटना-बख्तियारपुर-मोकामा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते चलेगी. इससे सुलतानगंज और भागलपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी.


ट्रेन संख्या 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 9 और 10 अगस्त को दानापुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी.यह पटना जंक्शन 3:50 बजे, बख्तियारपुर 5:03 बजे, मोकामा 5:55 बजे, किउल 7:05 बजे और सुलतानगंज 8:45 बजे और रात 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 9, 10 और 11 अगस्त को भागलपुर से रात 1 बजे रवाना होगी. यह सुलतानगंज 1:30 बजे, किउल 3:30 बजे, मोकामा 4:35 बजे और बख्तियारपुर 5:27 बजे रुकते हुए सुबह 8 बजे दानापुर पहुंचेगी.


रेलवे के अनुसार इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में साधारण/शयनयान श्रेणी के 14 कोच और दो एसएलआरडी समेत कुल 16 कोच होंगे. श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही