Search

 
 
 

Railway News : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है.
 

Dhanbad : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है. यह व्यवस्था लागू भी हो गई. इससे बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन में सिविधा होगी.

 

 

रेलवे ने जिन ट्रेनों का अशोकधाम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है उनमें जसीडीह–मोकामा पैसेंजर, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल, रक्सौल–देवघर स्पेशल, आसनसोल–पटना स्पेशल, मधुपुर–पटना स्पेशल और आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल की दोनों दिशाओं की ट्रेनें शामिल हैं.

 

इन ट्रेनों के ठहराव से बिहार, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को अशोकधाम पहुंचने में आसानी होगी. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही